हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दो व्यक्तियों से लूट करने वाले तीन शातिर आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर युवकों ने बीती 27 जून को हथियबास गांव थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर निवासी प्रवेश कुमार व उसके चचेरे भाई के साथ क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर गांव के पास उनकी बाइक को टक्कर मार मारपीट कर एक सैमसंग का मोबाइल और 6 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित प्रवेश कुमार ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई पुलिस से गुहार लगाई थी। वही आज चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया चेकिंग के दौरान लूट करने तीनों आरोपी वाजिद, आसिफ और गुलशेर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लूटा हुआ एक सैमसंग का मोबाइल लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लुटे हुए 35 सौ रूपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया तीनों शातिर लुटेरे गढ़ी संघीपुर गांव के ही निवासी हैं जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours