हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जहां पूरे देश में मौत का तांडव मचाया है, वहीं अब तीसरी लहर आने का डर भी देशवासियों को भयभीत कर रहा है। ऐसे में किसी बिना भय के कोरोना वैक्सीन लेते हुए देश को कोरोना मुक्त बनाने में सभी नागरिकों को अपना योगदान देना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री इमरान देशभक्त ने वैक्सीन की पहली रोज लेते हुए कहा कि हमें अफवाहों से बचकर कोरोनारोधी टीकाकरण कराना चाहिए।वैश्विक महामारी कोरोना से आज विश्वभर के लोग परेशान हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। ऐसी संकट की घड़ी में जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए भारत के वैज्ञानिकों ने जो वैक्सीन बनाई है वह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।जीवन को इस कोरोना महामारी से बचाने के लिए सभी का दायित्व है कि वे वैक्सिंग लगवाएं। भारत सरकार द्वारा यह वैक्सीन निशुल्क जन-जन को लगवाने के लिए पहुंचाई गई है, जिसे भयमुक्त होकर लगवाया जाना चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours