हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। डायट डीएलएड संघठन ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूर्ण होने में निरंतर हो रहे अनावश्यक बिलम्ब और माननीय न्यायालय में चल रहे तमाम वादों पर विभाग की कमजोर और लचर कार्यशैली ओर शीघ्रातिशीघ्र डायट डीएलएड प्रशिक्षितो की नियुक्ति को लेकर रखी बात। डीएलएड संघ का  प्रतिनिधिमंडल वर्तमान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद से मुलाकात करने हेतु उनके देहरादून आवास गए। जहां पर डायट डीएलएड के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी और वर्तमान तक दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। डायट डीएलएड प्रशिक्षित निशांत चौहान ने मंत्री को वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के पूर्ण होने में अधिकारियों के द्वारा जिस तरह से लापरवाही की जा रही है या जिस प्रकार से नौकरशाही सरकार के कार्य क्षेत्रों को पूर्ण करने में असमर्थ है उसके परिपेक्ष में चुनौतियों और समस्याओं को को बताया गया। कोर्ट में हो रही लेटलतीफी को भी माननीय कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद के सामने रखा। स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा गया कि आपको जब समस्त सुविधाओं को सरकार दे रही है उसके पश्चात भी वर्तमान तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती में डायट संघ के प्रशिक्षित अभी तक परेशान क्यों है? जल्दी से कोर्ट में लंबित मामलों का निपटारा कर यथाशीघ्र भर्ती की मेरिट जारी की जाए। जिस क्रम में अपर निदेशक शिक्षा विभाग के द्वारा विश्वास दिलाया गया है कि वह 1 सप्ताह के भीतर काउंटर एफिडेविट अर्जेंसी लगाकर सुनवाई का कार्य किया जाएगा, डायट डीएलएड प्रशिक्षित मुकेश द्वारा बताया गया कि पूर्व में डीईओ द्वारा टाइपिंग कार्य न करने पर उन्होंने अपनी समस्या को जब माननीय कैबिनेट मंत्री के सामने रखा तो कैबिनेट मंत्री की तुरंत कार्रवाई से  टिहरी में टाइपिंग वर्क पूर्ण होने की सूचना दी और आभार व्यक्त किया कि आपके द्वारा कड़ी फटकार लगाने के पश्चात कार्य पूर्ण हो पाया है। मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद से मुलाकात करने वालो में निशांत चौहान, दीक्षा राणा, अरविंद नेगी, दीपिका ठाकुर, इशांत थापा, गौरव रावत, मुकेश चौहान, दीपक बिष्ट, अनूप सिंह, नवीन कंडियाल, प्रकाश दानू, अंकुश शाह, नितिन, रवि प्रकाश, नीतीश आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours