हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष के बलबूते पर ही आज देश की नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एकात्मकवाद मानववाद का संदेश देने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उससे देश की प्रतिष्ठा तो दुनिया भर में बढी है। भारत अब विश्व गुरु बनने कि ओर भी अग्रसर है।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा ही निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करता आया है उनका सम्मान किया आवश्यक है।वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व मंत्री श्रीमती निरुपमा गौड, आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल तथा राखी चंद्रा ने भाजपा की रीती-नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सशक्त और मजबूत हो रहा है। मंडल महामंत्री संजय त्यागी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुनील साहनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, चौधरी धीर सिंह, बीएल अग्रवाल, सावित्री मंगला, पार्षद अनूप राणा, राकेश गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. नवनीत शर्मा, मंजू भारती, मनोज कुमार,धर्मवीर पिंकी, सतीश शर्मा, अमित प्रजापति, डॉ. आशुतोष सिंह, प्रतिनिधि रमेश जोशी, नितिन त्यागी, संजय कश्यप, सोनू कश्यप, विजय रावत, प्रमोद गोयल, डा. टेक वल्लभ, प्रतिभा चौहान, सुनीता गोस्वामी, रीना अग्रवाल, अनूप शर्मा, शोभित गौतम,वीके कुश, आलोक सैनी, पप्पू कश्यप, सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भाजपा के इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान पूर्व मंत्री निरूपा गौड़, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, पार्षद प्रतिनिधि जेपी शर्मा, राजकुमार शर्मा, पंडित राजकुमार दुखी, जयप्रकाश टांग, प्रधान कमला बमोला, राखी चंद्रा चौधरी नसीब सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, रामगोपाल शर्मा, गब्बर सिंह रावत व अनिल गुप्ता उपस्थित रहें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours