हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को दो दिन के अंदर अंदर गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि बीती 4 जुलाई को लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी वकील अहमद ने कोतवाली मे तहरीर देकर बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल लक्सर शेखपुरी स्थित दुकान से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। तभी से लक्सर पुलिस  अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरो की लगातार तलाश कर रही थी। वही आज लक्सर कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। लक्सर पुलिस ने दो दिन के अंदर अंदर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को बाइक सहित उसके घर से धर दबोचा। वही लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया आरोपी साकिब पुत्र अनवार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर मतलूब पूरा गांव का निवासी है उन्होंने बताया आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours