हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की थाना पथरी पुलिस ने ब्रहस्पतिवार की शाम को क्षेत्र के ऐथल गांव के तिराहे पर जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाय। पथरी पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेंट, ट्रिपल ड्राइव और बिना माक्स पहने हुए बाइक सवार दर्जनों लोगों के चालान काटे। साथ ही पुलिस ने लोगों को कोविड19 के प्रति जागरूक भी किया। वही ड्यूटी पर तैनात एस आई विजय सैलानी ने बताया हरिद्वार एसएसपी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में पथरी थाना अध्यक्ष दीपक कठैत के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रिपल ड्राइव, बिना हेलमेंट और बिना मार्क्स पहने हुए दर्जनों भर बाइक सवार लोगों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया चालान के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बता दें कि पथरी थाना पुलिस के इस चेकिंग अभियान में ट्रिपल ड्राइव और बिना हेलमेंट पहने बाइक चला रहे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours