हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) बागपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन है। इसे विश्व के सबसे बड़े अनुशासित स्वयंसेवी संगठन के रूप में जाना जाता है। किसी भी आपदा के समय आरएसएस देश के लोगों की बिना किसी भेदभाव के 24 घंटे सहायता करने को तैयार रहता है। चीन और पाकिस्तान युद्ध के समय इस संगठन ने जहाँ एक और बोर्डर पर सैनिकों की सहायता की, वहीं दूसरी और देश के भीतर भी बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद की। देश की आजादी में इस संगठन ने मुख्य भूमिका अदा की। प्रमुख युवा समाजसेवी और बागपत आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक भूपेन्द्र सिंह उर्फ मोनू ने बताया कि बाढ़ हो, तूफान हो, भूकंप हो या अन्य कोई भी आपदा हो, संघ के स्वयंसेवक जाति-पाति, ऊँच-नीच से ऊपर उठकर देश के प्रत्येक नागरिक की सहायता करने के लिये अविलम्ब तैयार रहते है। यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को हर दृष्टि से शक्तिशाली बनाना है। इसके द्वारा देशहित में अनेकों कार्य किये जाते है। किसी भी पार्टी की सरकार हो देशहित में जब वह निर्णय लेती है तो उसका पूरा समर्थन करते है। इस संगठन की लगने वाली दैनिक शाखाओं में स्वयंसेवकों का मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास करना मुख्य उद्देश्य होता है। दैनिक शाखाओं और समय-समय पर आयोजित शिविरों के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना भरना, माता-पिता का आदर करना, गरीबों की सहायता करना, एक साथ मिल-जुलकर रहना, अच्छे इंसान बनना, परेशानियों से ना घबराना, आपातकाल में अपनी और दूसरे की सहायता करना आदि की शिक्षा दी जाती है।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours