हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार कि देर रात को एक 57 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर लक्सर सीओ विवेक कुमार खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा और लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया वही मृतक महिला दल्लावाला गांव निवासी मांगेराम की पत्नी बताई जा रही है बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते घर में पहले से ही घात लगाए बैठे जेट और भतीजो ने अपनी चाची के सर पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। वही मौके पर मौजूद लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया गया है उन्होंने बताया तहरीर प्राप्त हुई है अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है कि जो इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours