हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों और फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया और घंटों चली बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा भी की गई। वहीं उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी की विजय कार्यकर्ताओं के द्वारा ही संभव होती है। रात दिन कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत और इमानदारी से पार्टी की सेवा करता है। जिसक परिचय हमें भी एकजुट होकर देना है। क्योंकि हमारी एकजुटता ही आगामी विधानसभा चुनाव में अन्य पार्टी को परास्त और कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिला सकती है। उन्होंने कहा कि हमें जमीनी स्तर से कार्य करना होगा। शहर से लेकर गांव गांव तक लोगों को कांग्रेस की उपलब्धि और भाजपा पार्टी जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज युवा और प्रत्येक वर्ग भाजपा की सरकार में त्रस्त है। प्रदेश की जनता में आक्रोश है भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। और वह अब परिवर्तन चाहती है। क्योंकि भाजपा केवल जुमलो की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी लाकर व्यापारियों को बर्बाद किया, नोटबंदी कर देश की जनता को सड़क पर लाकर खड़ा किया, आज युवा वर्ग सड़कों पर भटक रहा है तो वही अन्नदाता कहलाने वाला किसान अपनी मांगों को लेकर कई महीनों से धरने पर डटा है लेकिन भाजपा सरकार समझने और सुनने को तैयार नहीं है। क्योंकि भाजपा सरकार कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है अब समय नजदीक है इस पुंजीपतियों की भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकना होगा। और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को लाना होगा। तभी उत्तराखंड में विकास हो सकता है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विकास और देश प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने वाली पार्टी है। सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर मेहनत कर एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से लानी है। जिससे उत्तराखंड में सदैव कांग्रेस का परचम लहराता रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours