हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पथरी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसएसपी द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, इसके तत्पश्चात थाना कार्यालय, भवन का निरीक्षण करते हुये थाना अभिलेखों को बारिकी से चैक किया गया एंव निर्देशित किया गया कि थाने पर रखे जाने वाले समस्त अभिलेखों को अध्यावधिक किया जाये। साथ ही असलेह के रख रखाव का भी बारीकी से जायजा लिया और पेंडिंग चल रही सभी विवेचनाओ को जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश थाना पुलिस को दिए है। वही एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि पथरी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। जिसमें विशेष रूप से असलाहों के रख रखाव में बेहतर स्थिति होने का जायजा लिया है। जिससे आपत्तिक स्थिति में वह हमारी और आम जनता की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथिमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित और प्रत्येक दशा में फरियादियों की शिकायत के निस्तारण किए जाने के आदेश दिए गए है। एसएसपी ने थाने की व्यवस्था सन्तोषजनक पाई है और पथरी पुलिस की तारीफ भी की है। इस अवसर पर दीपक थानाध्यक्ष कठैत, फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान आदि स्टाफ भी मौजूद रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours