हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। ज्वालापुर रेल चौकी पुलिस ने एक सटोरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 5240 रुपए नगद बरामद किए गए है। पुलिस ने अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र नरेश निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त काफी समय से पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेल रहा था। जिस पर तेजतर्रार रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने अपना शिकंजा कसने के लिए खुफिया तंत्र का जाल बिछाया। और अपनी पुलिस टीम कानि राजपाल, कानि महावीर के साथ उसे धर दबोचा। वही रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के आदेश अनुसार और पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय व क्षेत्राधिकारी नगर अभय प्रताप सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब की रोकथाम के लिए अभियान चला रखा है। जिसके अंतर्गत ऋषिपाल पुत्र रमेश निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 5240 रुपए बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग अपराध लिप्त पाएं जाते हैं उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours