हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) बागपत। विश्व भर के शीर्ष वैज्ञानिको में शुमार और भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व डा एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर ना सिर्फ देश बल्कि विश्वभर में याद किया गया। जिला जाट सभा बागपत के सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी गजेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि कलाम जैसी शख्शियत सदियों में एक बार जन्म लेती है। कलाम ने सम्पूर्ण जीवन सिर्फ और सिर्फ देश के बारे में ही सोचा। वो जीये तो सिर्फ देश के लिये जीये। कहा कि अब्दुल कलाम तमिलनाडु के उस गरीब परिवार से थे, जिनके पास खाने तक की व्यवस्था मुश्किल से हो पाती थी। लेकिन परिवार और धार्मिक लोगों से मिली नैतिक शिक्षा ने उनके मनोबल को कभी भी कमजोर नहीं होने दिया। कलाम आने वाली पीढ़ियों को सीखा गये कि भले ही परिस्थितिया विपरीत क्यों ना हो अगर हम अपनी पूरी इच्छा शक्ति से विपरित परिस्थितियों का मुकाबला करेगें तो विजय अवश्य प्राप्त होगी। बताया कि वे एक बेमिसाल और अनुपम शख्शियत थे। कलाम को पदम भूषण, पदम विभूषण व भारत रत्न जैसे अनमोल सम्मान से नवाजा गया था। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours