हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) कनखल थाने क्षेत्रान्तर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है, स्थानीय लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को इसको सूचना दी। मौके पर कनखल थाने से पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा की गई जांच में शव के पास से एक मोबाइल फोन कुछ कपड़े और एक परिचय पत्र मिला है। शव से मिले पहचान पत्र में मृतक का नाम दलवीर सिंह निवासी दक्षेश्वर मंदिर कनखल हरिद्वार का पता चला है। कनखल थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी के अनुसार शव से मिले समान के आधार पर मृतक की शिनाख्त की जाएगी, व समस्त आवश्यक कार्यवाही अमल में जाई जाएगी। मृतक की पहचान न होने की स्थिति में अंतिम संस्कार ससम्मान करवाया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours