हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने हरिद्वार के औरंगाबाद क्षेत्र में एक क्लिनिक को सीज करने की कार्यवाही की, जिससे क्षेत्र के क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। आपको बतादे अभी कुछ दिन पहले ही ड्रग इंस्पेक्टर ने छेत्र में क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों के लिये एक अभियान चलाया था जिस पर वहाँ मौजूद व्यक्ति को विपुल क्लिनिक के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा था,तो वही ड्रग इंस्पेक्टर ने दस्तावेज ना दिखाने पर क्लीनिक पर ताला जड़ दिया था और संबंधित विभाग में क्लिनिक से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन क्लिनिक संचालक ने दबंगई दिखाते हुये ताला तोड़ कर फिर से क्लीनिक संचालित कर लिया था, तो वही इस पूरे मामले पर ड्रग इंस्पेक्टर ने हरिद्वार सी०एम०ओ को इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद सी०एम०ओ के निर्देश पर एडिशनल सी०एम०ओ पंकज जैन और ड्रग इंस्पेक्टर ने सयुक्त रूप से मौके पर पहुँच छापा मार क्लिनिक को सीज कर दिया, तो वही अधिकारियों का कहना है कि इस क्लीनिक में जो पैथलॉजी लेब भी संचालित हो रही है जिसके मानक पूरी भी पूरी तरह से वैध नही लग रहे है तो इस पर भी जाँच कर कार्यवाही की जायेगी, साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने अन्य क्लिनिक संचालकों व मेडिकल संचालकों को हिदायत देकर कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जायेगा, और इसलिये दवाइयों का सही तरीके से रख रखाव रखे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते, क्योंकि दवा को सही स्टोरेज ना मिलने से उसका असर तो कम होगा ही और अगर दवाई की वैधता समाप्त हो जाये तो उसका गलत रिएक्शन भी सामने आ सकता है इसलिये दवाइयों को रखते समय मेडिकल स्टोर संचालकों को सावधानियां बरतनी चाहिये, साथ ही उन्होंने दवा उपभोगताओं से भी कहा कि उचित मेडिकल स्टोरों से ही दवा खरीदे, और कुशल चिकित्सको से ही अपना उपचार करवाये।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours