हरिद्वार की गूंज (24*7)

भाजपा सप्त ऋषि मंडल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी गगन नामदेव की पुत्री हैं अनन्या नामदेव

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। सीबीएससी बोर्ड की इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है जिसमे भाजपा सप्त ऋषि मंडल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी गगन नामदेव की पुत्री अनन्या ने 95.2% अंक प्राप्त कर जहाँ अपने परिवार का मान बढ़ाया है वहीं नामदेव समाज को भी गौरवान्वित किया है। भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या एवं गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा नामदेव एवं नामदेव समाज के अध्यक्ष अशोक राणा एवं संरक्षक के.के. गाँधी, रविन्द्र वर्मा, मनीष वर्मा, सुनील नामदेव, पत्रकार संजय वर्मा नामदेव, एडवोकेट आकांक्षा नामदेव सहित व्यापार मंडल हरकी पौड़ी के पदाधिकारीयो ने समाजसेवी गगन नामदेव को बँधाई देते हुए अनन्या के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। परिवार सहित नामदेव समाज में खुशी का माहौल हैं उत्तराखंड नामदेव परिवार की ओर से अनन्या नामदेव को सभी बधाई शुभ कामनाऐ,आशीर्वाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours