हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। बीते तीन-चार दिनों से एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे लग्जरी कार चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है यह कार फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम की है। जो नीलामी के बाद हरिद्वार के एक युवक ने खरीदी है। यह कार बीते 3-4 दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार को भेल की सड़कों पर देखा गया है। कार के सड़कों पर निकलते ही कुछ युवा इसकी वीडियो बनाने लगते है और कुछ सेल्फी लेने लग जाते हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम की कार वाले युवक की तलाश कर रहा है, आखिर कौन है। सूत्रो से पता चला है कि यह कार अभिनेता जॉन अब्राहम की थी। जो कि अब भेल में रहने वाले प्रीत नाम के युवक ने खरीद ली है। पूरी तरह सच क्या है इसका अभी किसी को नहीं पता।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours