हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दिए गए आदेश, निर्देश के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। इसके अंतर्गत थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत में चलाये गये अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व उसके विरुद्ध निरोधात्मक अभियान चलाते हुए सहदेवपुर निवासी दोनों अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार व शीशन पुत्र बाबूराम को पकड़ा। हुवा यू कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बुड्ढाहेड़ी चौराहा टंकी के पास स्कूटी से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम की ओर से उप निरीक्षक ओमपाल के साथ कांस्टेबल अशोक कुमार और मदनपाल रहे। पथरी थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी अवैध शराब का कार्य तस्करी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours