हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। पौड़ी पुलिस द्वारा 22 जून से 28 जून तक अंतरास्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जंहा पर थाना सतपुली में पुलिस कर्मोयो द्वारा अभियान चला कर नशा उन्मूलन के सम्बंध में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर आम जन को जनजागरूक किया गया।वंही आज कस्बा सतपुली में स्थानीय युवाओं, जीप टेक्सी ड्राइवरों तथा पुलिस जवानों के द्वारा दुधारखाल बेंड से मुख्य बाजार चौक तक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा मुख्य बाजार चौक पर सभी के द्वारा नशे से दूर रहने की शपथ ली गयी। ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के समाप्ति के अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की नशा उन्मूलन के सम्बंध में स्कूली बच्चों के बीच ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया हैं तथा जागरूकता पम्प्लेटो को बसों, रोडवेज तथा जीप टेक्सियों में भी चस्पा किये गए है। वंही थानाध्यक्ष ने युवाओं से अपील करते हुए कहा की युवा हमारे भविष्य के कर्णधार है, और नशे की सेवन की लत सभी को शाररिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुँचाती है। इसलिये हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिये। रैली में युवा प्रिंस गुसाईं, ऋषि,पार्थ जुयाल, सूरज, प्रवीन रावत अध्यक्ष टेक्सी यूनियन सतपुली, सतीश खुगशाल, डब्बल सिंह रावत तथा जिला विधिक सेवा के पी०एल०बी पुष्पेंद्र राणा, उ०निरी इन्द्रजीत का० देशराज, कुलदीप वीरबहादुर ओर म० का० दीपसिखा आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours