हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ऑलराउंडर समाधान ग्रुप ने शाह मंसूर अली शाह की मजार पर नियाज के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस नियाज का मकसद सभी सदस्यों को एक दूसरे से मुखातिब होकर आपसी प्यार और भाईचारा बढ़ाना था। सभी सदस्यों ने मिलकर देश में अमन चैन और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिये दुवाएं भी की। मजार पर चादर पोसी के बाद सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे की और मानवता की सेवा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप में लगभग 180 मेंबर है जिनमें से लगभग 100 से ज्यादा लोग पहुँचे। इस ग्रुप में मुजफ्फरनगर, रुड़की, ज्वालापुर सलेमपुर, गढ़मीरपुर, महदूद, लक्सर आदि जगह से मेंबर कार्यक्रम में पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप एडमिन नाज़िम मलिक ने सभी मेंबरों का एक दूसरे से परिचय कराते हए एक साथ मिलकर एक परिवार की तरह मानवता और देश सेवा का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर खाना किया और विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट नाजिम मलिक, एडवोकेट फरमान, एडवोकेट हाफिज, आशिक राजा, कारी मुश्ताक, यूनुस मलिक, एडवोकेट  फुरकान अंसारी, डाक्टर इमरान राव, जौहेब, तौय्यब, मोहसिन राव, अखलाक, फर्मूद, शह्दूल, शादाब सलमानी, अकीब मंसूरी, सोनू अंसारी ,अकबर, आबाद, वसीम, जरार, नसीम, नौशाद, फिरोज, फैजान, इमरान भाई, अकरम भाई, रीफाकत, इदरीश भाई, अफजल, मासूम, सफाहत भाई, राव काशिफ, भाई सनव्वर, मलिक, अबरार, मोनू, शादाब मलिक आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours