हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सत्यम ऑटो कंपोनेंट हरिद्वार के निष्कासित श्रमिकों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ अपनी कार्य बहाली की मांग को लेकर एक रैली निकाली। रैली चिन्मय डिग्री कॉलेज के चौक से सिडकुल के बीच होते हुए डीएम कार्यालय तक पहुंची। जहां श्रमिकों ने अपनी कार्य बहाली की मांग का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। पीड़ित श्रमिकों का कहना है कि कंपनी इतनी हठधर्मिता पर है कि राज्य सरकार का कहना तक नहीं मान रही है। जबकि सभी श्रमिक सकारात्मक रूप से कार्य करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 7/4/ 2021 को जिला अधिकारी के समक्ष हुई त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनी थी की श्रमिकों को एक अनुशासन पत्र भरकर बारी बारी से कार्य पर ले लिया जाएगा। जिलाधिकारी के मौखिक आश्वासन पर दिनांक 8/4/ 2021 को कंपनी के मुख्य द्वार से अपना धरना समाप्त कर दिया था एवं अनुशासन पत्र भरकर सहायक श्रम आयुक्त एवं जिलाधिकारी को दे दिया था। परंतु 3 माह बीत चुके हैं कंपनी प्रबंधन ने आज तक एक भी श्रमिक को कार्य पर नहीं लिया है। कंपनी प्रबंधन किसी की नहीं सुन रहा है जिससे की श्रमिकों का शोषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड सरकार एक तरफ रोजगार की बात करती है तो वही कंपनी अपनी मनमानी से दिए हुए रोजगार को छीन कर बेरोजगारी में बदल रहे हैं। पीड़ित श्रमिकों का कहना है कि यदि तत्काल प्रभाव से श्रमिकों को कार्य पर नहीं लिया गया, तो श्रमिक सड़कों पर उतर कर आंदोलन तेज करेंगे। रैली में निम्न संगठन उपस्थित रहे। इंकलाबी मजदूर केंद्र से पंकज कुमार, फूड श्रमिक यूनियन आईटीसी से गोविंद कुमार, नवोदय नगर के सभासद सिंह पाल सिंह सैनी, भारतीय किसान यूनियन से विजय शास्त्री, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। तथा सत्यम ऑटो के श्रमिकों में महिपाल सिंह, चंद्रेश कुमार, राहुल कुमार, वारिस कुमार, प्रेम सिंह, दिनेश राणा, मदन मोहन, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अमित गुप्ता, राज सिंह, कृष्ण कुमार आदि ने रैली का संचालन किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours