हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर रानीपुर कोतवाली क्षेत्रअंतर्गत की है। आपको बता दें ( Say No To Drugs) अभियान के तहत  कोतवाली रानीपुर पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। लगातार नशा कारोबारियों पर अपना शिकंजा कस रही है रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों कि बिक्री करने वालो के खिलाफ नशे को ना कहें अभियान के तहद कार्यवाही कर रही हैं। रानीपुर कोतवाली पुलिस को आज सूचना मिली कि क्षेत्र मे महिलाओं के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। जिसको देखते हुए रानीपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुखबिर की सुचना के आधार पर टिबड़ी कालोनी, रानीपुर हरिद्वार निवासी अभियुक्ता रिकूँ पत्नी स्व० हरिलाल को अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का के 38 पव्वो व देशी शराब बिक्री से कमाये गये 3000/₹ सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। पुलिस टीम में उ०नि० विकास रावत, म०का० नेहा डुकलान का० कुलदीप व का० केशर चौहान शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours