हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में रुकावट बन रहा कोर्ट केस के जल्द से जल्द निवारण की अपील करने डायट डीएलएड प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड सरकार के मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के पास गए। विगत नवंबर माह में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन आने के 8 माह बाद भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हो पाई, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह भर्ती से संबंधित न्यायालय में लंबित विवाद है। जिसके जल्द से जल्द निवारण की अपील के साथ डायट डीएलएड प्रतिनिधि मंडल स्वामी यतीश्वरानंद के वेद आश्रम पहुंचकर उन्हें अपनी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से दूरभाष पर स्थिति को जाना। शिक्षा सचिव द्वारा बताया गया कि लंबित विवाद न्यायालय के सामान्य रूप से संचालित होने पर जल्द से जल्द निपटा लिया जाएगा। क्योंकि इस विवाद में अब बमुश्किल आखिरी सुनवाई ही बाकी है और यह विवाद पहले ही न्यायालय की डबल बैंच में है। जिससे इसमें आगे किसी प्रकार के व्यवधान की संभावना कम ही है। सचिव ने कहा कि न्यायालय में लंबित विवाद का निवारण जल्द हो इसके लिए सरकार की ओर से वकील पैरवी कर रहे है। उन्हें भी इस सम्बन्ध में आदेश दे दिए गए है। साथ ही इस अवसर पर डायट डीएलएड प्रशिक्षित अनुराधा द्वारा स्वामी यतीश्वरानंद की तस्वीर जो उनके द्वारा बनाई गई थी भेंट की गयी। इस अवसर पर मंत्री यतीश्वरानंद से मिलने वालों में शिखा, अनुराधा, मोहिनी, निशांत, मनीष, आशीष, सनी आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours