हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु० पी० रेणुका देवी द्वारा समस्त थाना, यातायात प्रभारियों को आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे मे जागरूक करने एवं परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में निरीक्षक यातायात श्री गोविन्द कुमार एवं ए.आर.टी.ओ. पौड़ी श्री जयन्त वशिष्ठ द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्त्रर्गत संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से अपने-अपने वाहनों में सैनिटाइजर रखने, सोशल डिस्टेंस बनाये रखने, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से भी अवगत कराया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें, संयुक्त चैकिंग के दौरान यातायात निरीक्षक द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले 20 वाहन चालको का चालान किया गया साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर 07 व्यक्तियो क चालान किया गया साथ ही सभी से अपील की गयी कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने पर मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, सार्वजनिक स्थानो पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगाये। जनपद पुलिस एवं परिवहन विभाग, पौड़ी द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours