हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी०पी सिंह रावत के राष्ट्रीय आह्वान पर 2004 एवं 2005 के बाद सरकारी क्षेत्र में नियुक्त हुए एन पी एस आच्छादित सभी शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी दिनांक 30 जून 2021 को पर्याप्त: 10 बजे से सायं 6:00 बजे तक अपने अपने ट्विटर अकाउंट से राष्ट्रीय ट्विटर अभियान के तहत RestoreOldPension NPS Quit India दोनों है शटैग लाइन्स को ट्विट करेंगे और भारत सरकार, राज्य सरकार को टैग कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तरकाशी के मीडिया प्रभारी मुरली मनोहर भट्ट जी ने सभी 2005 के बाद नियुक्त सरकारी शिक्षकों, कर्मचारियों से अपील की है कि सभी साथी भविष्य में पुरानी पेंशन, जीपीएफ व्यस्था लागू करने के लिए दोनों हैश टैग लाईन्स को अधिक से अधिक संख्या में ट्विट करें ताकि सरकार तक हमारी एकसूत्रीय मांग पुरानी पेंशन बहाल हो मजबूती से पहुंच सके। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के इस पुरानी पेंशन बहाल हो ट्विटर अभियानको सभी मान्यता प्राप्त 32 राजकीय कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है। इस अवसर पर गुरूदेव सिंह रावत, माधव नौटियाल, राजेश नौटियाल, संदीप भट्ट, विनोद राणा, बलवंत असवाल आदि ने भी इस राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय ट्विटर अभियान को नंबर वन ट्विटर ट्रेंड किये जाने की बात कही और अपना समर्थन व्यक्त किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours