हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में रानीपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व उसके विरुद्ध निरोधात्मक अभियान चलाते हुए नौ गजा पीर तिराहा सुमन नगर से अवैध चरस के परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लैटिना संख्या UK08 AK74 32 पर अभियुक्त पप्पू पुत्र महेंद्र निवासी पूरनपुर रानीपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में उ०नि० अनुरोध ब्यास, का० पंकज शर्मा, का० अजय रावत, का० संजय तोमर मौजूद रहें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours