हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे नशीले, द्रव्य, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। लक्सर एसएचओ प्रदीप चौहान ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान क्षेत्र की मुंडाखेड़ा रेलवे फाटक के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र मदनलाल निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द को गिरफ्तार किया है जिसकी शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। उन्होंने बताया अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours