हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर खानपुर थाना पुलिस इस समय क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार करने वाले माफियाओं पर भारी पड़ रही है। खानपुर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहो से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है बता दे खानपुर पुलिस ने कल भी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अवैध कच्ची शराब बनाते धर दबोचे थे। आज फिर खानपुर थाने की पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशीले मादक पदार्थों व आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के निर्देशन में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्त गुरजीत, गुरुपेज, राजकुमार को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इनमें से दो अभियुक्त थाना क्षेत्र के लालचंद वाला गांव व एक अवधिपुर गांव का निवासी हैं। उन्होंने बताया तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा, कांस्टेबल विकास चन्द, कांस्टेबल विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours