हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। छनमन कॅप चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार शाखा की ओर से 'चतुर्थ वर्ष' गरीब मजदूरो के साथ मिलकर मनाया। इसके बारे में बताते हुवे संस्था की प्रदेशाध्यक्ष सुषमा सैनी ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में संस्था ने पर्यावरण, निःशुल्क योग कक्षाओं, महिला सशक्तिकरण, उनके स्वरोजगार , बाल विकास हेतु प्रशिक्षण, माटी कला जागरूकता अभियान, सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर निःशुल्क मेडिकल कैम्प, पॉलीथिन मुक्त कुंम्भ मेला, देवभोग प्रसाद योजना आदि पर कार्य किया है। संस्था के संरक्षक बने महन्त डाॅ साधनानन्द महाराज के सानिध्य में अग्नि अखाड़े के साथ मिलकर चतुर्थ वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता योगाचार्य, उतराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सैनी, उपाध्यक्ष नीलम और उतराखण्ड प्रदेश कौर कमेटी के सदस्य प्रदीप ने मिलकर कुछ फल, मास्क और प्लास्टिक या पोलीथिन मुक्त अभियान के विकल्प पर कपडे के थेले बांटे। इसके अतिरिक्त भविष्य में संस्था की योजनाओं के बारे में सभी ने अपने विचार रखे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours