हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कुआं खेड़ा पुलिस पिकेट पर चेकिंग अभियान चलाकर एक मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त को एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कस्तूर के साथ गिरफ्तार किया है। वही लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त आकिल पुत्र मकसूद कोतवाली क्षेत्र के ही लादपुर कला गांव का निवासी है। उन्होंने बताया अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभियुक्त आकिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं और अभियुक्त अभी जमानत पर था। पुलिस टीम में एसआई यशवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल शहजाद कांस्टेबल मदन तोमर आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours