हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के इस काल मे जहाँ हर व्यक्ति में कोविड के प्रति डर घर कर रहा है तो वही खाकी अपने मानवीय धर्म और कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्मपथ पर बिना रुके बिना थके आगे बड़ रही हैं। ताजा मामला पौड़ी जनपद के थाना सतपुली का है जहाँ पर 2 मई को कोरोना कर्फ्यू के दौरान देर रात पुलिस को सतपुली कस्बे में एक असहाय बुजुर्ग व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। जो की लाचार एंव परेशान नजर आ रहा थे। जिस पर कस्बा ड्यूटी में तैनात कॉन्स्टेबल तेज सिंह द्वारा उनसे बात कर उन्हें रात्रि भोजन कराया गया तथा तत्पश्चात उक्त बुजर्ग के विषय मे थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को अवगत कराया गया। जिस पर थानाध्यक्ष  द्वारा बुजर्ग को तुरन्त ही थाने पर ले जाया गया और उनसे बात की गयी तो बुजर्ग ने अपना नाम नजीर अहमद पुत्र अब्दुल अहमद शेख निवासी जम्मू बताया। नजीर ने पुलिस को बताया कि वह बीते 10 दिनों से पैदल चलकर  गाजियाबाद से यंहा पहुँचा है। अश्रुपूर्ण सम्बोधन में कहा की मुझे जम्मू जाना था लेकिन न जाने कैसे यहाँ आ गया हूँ। जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजर्ग की पीड़ा को समझते हुए उनकी रुकने की उचित व्यवस्था की गयीं। अगले दिन स्थानीय अस्पताल सतपुली में उनका कोविड टेस्ट कराया गया, तब उनको स्थानीय ग्राम मलेठी के वृद्धाश्रम में ठहराया गया है। जहाँ पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा जाकर उक्त बुजर्ग की कुशलक्षेम ली गयी और आवश्यक जरूरत के सामान  को उन्हें भेंट किया गया। पौड़ी पुलिस के इस मानवीयता को देखते हुए नजीर द्वारा बड़े ही आत्मीयता से पौड़ी पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए आर्शीवाद आश्रीवाद दिया। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि नजीर के सम्बंध में उनके मूल घर से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा हैं। सम्पर्क होते ही नजीर को उनके घर भेजने की भी व्यवस्था की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours