हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोंना के प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने हरिद्वार के जिला अधिकारी सी.सी रविशंकर को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्र के गांव धनपुरा, फेरूपुर, पधार्था या किसी भी गांव में कोविड़ जांच सेंटर और अस्थाई कॉविड हॉस्पिटल बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के गांव बहादुरपुर जट्ट, इककर कला, धनपुरा, पदार्था, मिस्सरपुर, अजीतपुर, पंजनहेडी, पथरी, टिहरी विस्थापित, शाहपुर, बादशाहपुर, रानीमाजरा आदि गांव में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण इन गांव में कोरोना से कई मौतें हो चुकी हैं। इन क्षेत्रों में कोरोना से कई लोग पीड़ित हैं, जिन्हें यथासंभव इलाज नहीं मिल पा रहा है। यदि इन लोगों को उचित इलाज मिल जाए तो इनकी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के पदार्था, फेरूपुर, धनपुरा आदि किसी गांव में अति शीघ्र अस्थाई कोविड अस्पताल बनाया जाए। साथ ही साथ कोविड कोवीड सैंपल जांच केंद्र भी ग्रामीण क्षेत्र में बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि धनपुरा में प्रिया हॉस्पिटल, जनजीवन हॉस्पिटल, इंटरमीडिएट कॉलेज फेरूपुर, आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट्ट, राजकीय जूनियर हाई स्कूल कटारपुर आदि ऐसे स्थान है जहां पर बिजली, पानी की पूरी सुविधा उपलब्ध है। क्षेत्र के निवासी सभी सुविधाएं मुहैया कराने को तैयार हैं साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अस्थाई  कोविड अस्पताल के लिए ग्राम बहादरपुर जट के ग्राम प्रधान-विकास कुमार, कटारपुर ग्राम प्रधान नूतन कुमार, मिस्सरपुर से प्रधान रविंदर सैनी, फेरुपुर से ग्राम प्रधान, मोल्हड़ राणा, धनपुरा  से ग्राम प्रधान राखी राणा, टिहरी डॉब नगर से ग्राम प्रधान सविता राणा, भक्तनपुर आबिदपुर मोहम्मद हारुन के अलावा चांदपुर, बिसनपुर ग्राम प्रधानों ने भी इस क्षेत्र ने अस्थाई कोविड अस्पताल बनाने की मांग की है। हाल ही में बहादरपुर जट्ट के एक युवक की हरिद्वार के अस्पताल मे चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण मृत्यु हो गयी। हरिद्वार में ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर के अभाव में कई रोगी और उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। इन सभी हालातो को देखकर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने यह जिलाधिकारी हरिद्वार को यह पत्र लिखा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours