हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार ने अपने कोविड सेवा अभियान में सभी जरूरतमंदो को रक्त और प्लाजमा दान करने का संकल्प लिया है। इसके अंतर्गत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के जिला संयोजक राहुल चौधरी ने जगजीतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना  मरीज के लिए प्लाजमा दान कर मानवीयता का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में हमारी प्रथमिकता हमारे स्वास्थ्य ने अपितु मरीज का स्वास्थ है। हमारे सभी कार्यकर्ता इस प्रकार के सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। और आज इसी के अंतर्गत में मैंने अपना प्लाजमा दान दिया है, कुछ माह पहले में कोरोना पॉजिटिव था जिसके बाद अब स्क्रीनिंग कराने पर मुझे पता लगा कि मेरे शरीर में कोरोन से लड़ने वाली एंटीबॉडी बन गई है और मै प्लाजमा दान कर सकता हूं। साथ ही साथ उन्होंने और भी लोगो से अपील करी है कि जो भी लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं वह एक बार अपना स्क्रीन करा के प्लाजमा दान करके समाज में अपना सहयोग अवश्य दे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours