हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। इस कोरोना महामारी के समय बी०एच०ई०एल हरिद्वार उत्तराखंड समेत देश के कई अस्पतालों के लिए देवदूत बनकर सामने आया है, जिस बी०एच०ई०एल में ऊर्जा पैदा करने के लिए बड़े-बड़े जरनेटर और टरबाइन बनाई जाती थी, आज देश में लाइफ लाइन बनी ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए बी०एच०ई०एल हरिद्वार ने अपने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाकर पूरे देश में ऑक्सीजन के सिलेंडर सप्लाई करने का कार्य किया है, और देवदूत बनकर सामने आया है। बी०एच०ई०एल के ईडी खुद  कोरोना संक्रमित थे और उन्होंने घर में रहकर एकांतवास किया और साथ ही साथ अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिशा निर्देश घर बैठ कर देते रहे। आज बी०एच०ई०एल हरिद्वार के ऑक्सीजन प्लांट का उत्तराखंड हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दौरा किया और बी०एच०ई०एल की जमकर तारीफ की, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ऑक्सीजन की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए बी०एच०ई०एल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सतपाल महाराज ने ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे, कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए उनका आभार जताया। सतपाल महाराज ने कहा कि बी०एच०ई०एल के ऑक्सीजन प्लांट में काफी मात्रा में कर्मचारी प्राणवायु बना रहे हैं और लोगों के प्राण बचा रहे हैं। हरिद्वार जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, आने वाले समय में डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए वे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बी०एच०ई०एल में मौजूदा प्लांट की क्षमता बढ़ाने और एक ओर नया प्लांट लगाने के लिए आग्रह करेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours