हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने शिक्षा मंत्री से निजी स्कूलों की फीस पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए अभिवावकों को राहत देने की मांग उठाई है सुनील सेठी ने कहा कि जैसे तैसे अभिभावकों ने 2020 में बंद स्कूलों की फीस जमा करवाई थी लेकिन अब हालात बहुत बुरे है व्यापार चौपट होने से आर्थिक स्तिथि से जूझ रहे अभिभावकों को अपने बच्चो की शिक्षा को लेकर चिंता है। सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस माफ करने कि मांग पिछले वर्ष से अभिवावक उठा रहे है लेकिन सरकार द्वारा कोई मदद नही दी गई जो कि सीधा सीधा निजी स्कूलों के दवाब में सरकार की हठकर्मिता को दर्शाता है अब भी अभिभावक स्कूलों की फीस माफ करने कि मांग कर रहे है अगर सरकार नही कर सकती तो कम से कम जितने घण्टे ऑनलाइन क्लास चल रही है उस हिसाब से ही फीस निर्धारित करें। क्योकि टयूशन फीस चार्जेस के नाम पर पिछले वर्ष की पूरी फीस स्कूलों द्वारा वसूली गई और नाम ट्यूशन फीस का किया। सब कुछ पता होने के बावजूद भी सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई रही। अन्यथा कोरोना काल में भी निजी स्कूलों की मनमानी रोकने में असफल शिक्षा मंत्री इस्तिफा दे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours