हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जहां इस समय कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा है तो वहीं कुछ लोगो की मानसिकता पर भी सवाल खड़ा हो गया है। रेमडेसीवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाइयों सहित रेगलूरेट की कालाबाजारी कर रहे लोगो पर पुलिस प्रशासन ने अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए हैं। और आए दिन पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस को देखते हुए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार कालाबाजारी को रोकथाम के लिए पुलिस टीम गठित की गई, कोतवाली ज्वालापुर पर एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आज कालाबाजारी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑक्सीजन रेगुलेटर की कालाबाजारी कर रहा है, जानकारी प्राप्त होते ही रेल चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार मय पुलिस के साथ अभियुक्त एस०ले अरोड़ा पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी जी०एन विकास कॉलोनी कोतवाली नगर हरिद्वार तथा अभियुक्त सन्नी सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गोल गुरुद्वारा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को ऑक्सीजन रेगुलेटर एवं संबंधित उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसमे अभियुक्तों के विरूद्ध मु०अ०स० 259/21 धारा 420 भादवि, 53 आपदा प्रबन्धक अधिनियम व धारा 3 महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक चरण सिंह, का० गजेंद्र, का० रविन्द्र व का० वीरेंद्र मौजूद रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours