हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
अपनी कला का प्रदर्शन महन्त रविंद्रपुरी
उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा के दर्शन होंगे निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई में दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड के लोक कलाकार अब हरिद्वार की सड़कों पर करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन। दिल्ली के राजपथ की गणतंत्र दिवस की परेड का नजारा दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जौनसार बाबर के कलाकार हारूल रस्में, तांदी गीत, ठंनकिया गीत, पौड़ाई गीत, ढोल दमाऊ, रणसिंघा आदि का प्रदर्शन करेंगे छोलिया नृत्य अल्मोड़ा के मोहन रामदास सांस्कृतिक टीम कुंभ मेला की निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में अपना छोलिया नृत्य प्रदर्शित करेगी जो लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले के कोटद्वार में स्थित गढ़वाली लोक कलाकार संजय रावत के संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा गढ़वाली लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे और जागर की प्रस्तुति दी जाएगी जो गढ़वाली संस्कृति का मुख्य आकर्षण है इसी तरह जौनसार संस्कृति का प्रदर्शन निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई में जौनसार बावर क्षेत्र के गंभीर भारती की संस्था जौनसार बाबर सांस्कृतिक गांव का रिवाज संस्था द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सब कलाकार उत्तराखंड के संस्कृति विभाग से संबद्ध हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियां देश-विदेश में कर चुके हैं और गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में राजपथ में आयोजित होने वाली परेड में भाग लेते हैं इस तरह राजपथ दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल उत्तराखंड के लोक कलाकार श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा की पेशवाई में हरिद्वार के पेशवाई पथ पर अपनी कला का नजारा प्रस्तुत करेंगे और लोगों को गणतंत्र दिवस की परेड की तरह हरिद्वार के मार्गों में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी इस तरह पहली बार उत्तराखंड में कुंभ मेले में पेशवाई में उत्तराखंड के लोकगीतों और संस्कृति प्रस्तुत की जा रही है जिसका श्रेय श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े को जाता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours