हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। डॉ विशाल गर्ग के नेतृत्व में पेशवाई का किया गया ऐतिहासिक स्वागत, संतो के साथ जनता भी झूमने लगी वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग के नेतृत्व में विशाल ऑप्टिकल्स के बाहर श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े की पेशवाई का शानदार स्वागत किया गया। करीब 3 घंटे तक यहां पेशवाई पर पुष्प वर्षा की जाती रही, इस दौरान भारी भीड़ पेशवाई देखने के लिए उमड़ी और संतों का स्वागत किया जाता रहा, दा बैंड की धुनों पर संतो के साथ ही जनता भी झूमने लगी, श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के की पेशवाई का यूं तो पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान विशाल ऑप्टिकल्स के बाहर स्वागत के व्यापक इंतजाम किए हुए थे यहां सड़क के दोनों तरफ टेंट लगाया गया था और संतो तथा लोगों के लिए शीतल पेय और ठंडे पानी आदि का भी इंतजाम किया गया था। इस दौरान संतो के ऊपर करीब 3 घंटे तक पुष्प वर्षा की जाती रही वैश्य बंधु समाज महिला विंग की संरक्षक श्रीमती नरेश रानी गर्ग, डॉ विशाल गर्ग, विवेक गर्ग, गौरी गर्ग, विक्रम सिंह, नाचीज विश्वास सक्सेना, आशीष जैन, आशीष झा, मधुसूदन आर्य, सचिन अरोरा, विकास गर्ग, सचिन शर्मा, निर्मला, गौरव खन्ना, संदीप, अंकित, सचिन व मोहित ने पेशवाई का स्वागत किया। डॉ विशाल गर्ग ने कहा की आज हरी की नगरी हरिद्वार में माहौल इतना ख़ुशनुमा है की सारी नगरी धर्ममय हो गयी व आस्था कोरोना जैसी बीमारी पर भी भारी है, और पेशवाई की अगुवाई कर रहे आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी जी ने सभी धर्म प्रिय जनता का अभिवादन लिया व आशीर्वाद दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours