हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सीपीयू पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार नंबर वाली मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपीयू पुलिस चंडी चौक पर चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान कॉन्स्टेबल सुशील तड़ियाल ने देखा कि एक मोटरसाइकिल तेजी से आ रही है तो उन्होंने मोटरसाइकिल सवार को हाथ देकर रुकने का इशारा किया, तो वह रुक गया। सीपीयू पुलिस ने मोटरसाइकिल से संबंधित युवक से कागजात मांगे तो उसने कागजात होने से मना कर दिया, युवक पर संदेह होने पर जब उसे साइकिल का नंबर पूछा गया तो उसको नंबर याद नहीं था जिसके चलते सीपीयू पुलिस के एस०आई कैलाश शर्मा ने नंबर प्लेट up 20 q 4238 को ट्रेकिंग पर लगाया, तो पता चला कि यह नंबर किसी अल्टो कार का है तो वह युवक घबरा गया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम मयंक यादव पुत्र मुकेश कुमार मीणा सयाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया हैं सीपीयू पुलिस युवक को मोटरसाइकिल सहित हरिद्वार को कोतवाली ले गई है। जहां युवक और मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours