हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। संत शिरोमणि रविदास कि 644 वी जयंती के मौके पर नगर में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई इस शोभायात्रा में संत रविदास जी महाराज, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भगवान शिव पार्वती आदि की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न चौराहों पर भंडारा कैंप लगाकर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा का समापन देर रात नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने हुए कार्यक्रम में शोभायात्रा में शामिल कलाकारों एवं सम्मानित लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के उपरांत हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने सभी को सम्मानित करते हुए कहा कि संत रविदास का जीवन सादगी भरा रहा। उन्होंने अपने जीवन  को समाज के दबे कुचले लोगों को संगठित करने तथा समानता स्थापित करने के लिए व्यतीत किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours