हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्लास्टिक, पोलीथिन मुक्त महाकुंभ अभियान के विकल्प पर श्री निरंजनी अखाड़े के महाराज रविन्द्र पुरी जो मनसा देवी के अधयक्ष हैं, उनके साथ मिलकर विधिवत् रूप से अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें संस्था की राष्ट्रीय अधयक्ष बबीता योगाचार्य ने कहा कि प्लास्टिक के सबसे अच्छे सिर्फ दो विकल्प है।एक कपडा दूसरा मिट्टी। दोनों ही विकल्प मानव समाज व हर जीव के लिए फायदेमंद है, दूसरी तरफ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसान दायक है, हर रूप में हर क्षेत्र में नुकसान दायक है। उन्होंने बताया कि संस्था प्लास्टिक मुक्त अभियान के बंराड एम्बेसडर हरियाणा से डाॅ राजबीर सिंह बाढडा ने कहा कि प्रशासन ने भी इस मुहीम में संस्थाओं का साथ देना चाहिए। तभी आने वाले समय मे ज्यादा फायदा दिखाई देगा। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिगानिया ने बताया कि किस तरह से मिटी के बरतनों में बना भोजन शरीर के लिए फायदेमंद है। प्रदेश महिला अध्यक्ष सुषमा सैनी, सुदेश और सचिव परवीन ने कहा है कि हमारी संस्था आत्मनिभर बनाने पर काम करतीं हैं। महिलाए लगातार एक महिने से थेले बनाने का काम कर रही है। संस्था का पूरा ध्यान महिलाओ के सवरोजगार पर है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours