हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। कहा जाता है कि मंदिर, मस्जिद, दरगाह, भगवान अल्लाह के घर होते हैं। मगर लोग लालच के नशे में इतने अंधे हो चुके हैं कि वह भगवान के घर को भी भूल गए और भगवान के घर में रखे दानपात्र पर ही हाथ साफ कर दिया। पूरा मामला हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के महतोली गांव का है। गांव के अंदर स्थित दरगाह से चोर दरगाह के दानपात्र को ही चोरी कर ले गए। वही सुल्तानपुर चौकी पुलिस की टीम ने उच्च अधिकारी गणों के निर्देशन मे कार्रवाई करते हुए दो चोरों को महतोली गांव में एक ईख के खेत से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दरगाह का चोरी हुआ दान पात्र उसमें से चोरी किए 6300 रुपये के सिक्के व 21470 रूपये बरामद हुए हैं दोनों शातिर चोर महतोली गांव के ही निवासी हैं। पुलिस ने आज दोनों शातिर चोरों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राठी, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल बलदेव सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours