हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को लगी तो पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग दंपत्ति हरिद्वार जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंचे थे जहां पर यह लोग ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं लक्सर जीआरपी पुलिस का कहना है मर्तक वृद्ध व्यक्ति घसीटा निवासी धारूपुर तहसील चांदपुर जनपद बिजनौर के रहने वाले था प्लेटफार्म नंबर 3 पर अचानक इनकी तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours