हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। सोमवार को लक्सर के मुखिया होटल हॉल में पिछड़ा बहुजन एकता मंच ने कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन संयोजक दीपक केंथल ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन बहुत छोटा संगठन है लेकिन मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में इसका बड़े रूप में विस्तार होगा। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि तमाम राजनीतिक पार्टियां पिछड़ा एवं बहुजन समाज को भ्रमित कर उनका लाभ उठाने का काम कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछड़ा एव बहुजन एकता मंच कोई राजनीतिक मंच नहीं है लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल करने का दम रखता है। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के युवा नेता जोनी सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पिछड़ा एवं बहुजन समाज की हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा जनसंख्या होने के बावजूद भी समाज के लोग राजनीति की मुख्यधारा से पिछड़े हुए हैं। हम संगठित होकर अपने बीच से राजनीति की मुख्यधारा में युवा नेताओं को स्थापित करने के संकल्प पर तत्पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। सभा में पिछड़ा एवं बहुजन एकता मंच के संयोजक दीपक केंथल, जिला अध्यक्ष पवन पाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता जॉनी सैनी, एडवोकेट सुरेश कुमार,अमित सैनी, मो0 मनवर, विकास सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours