हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय गूगल बैठक में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहीदी दिवस को याद करते हुए, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा इंकलाब जिंदाबाद को नारा बनाते हुए। सोशल मीडिया व ट्विटर पर मुहिम को बल देंगे। संविधान की समाजवादी विचार धारा से पुरानी पेंशन की पहल को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन की मांग को लोगो तक पहुंचाएंगे। बैठक में हुए निर्णयों के क्रम में समस्त शीर्ष कर्मचारी नेताओ ने कहा कि अब पुरानी पेंशन की आवाज़ को जन जन तक ले जाने की आवश्यकता है। जिस समाजवादी अवधारणा को लेकर इस देश का निर्माण हुआ है उन समाजवादी पहलुओं में वंचितों को न्याय दिलाने की बात सबसे महत्वपूर्ण हैं। 2005 के बाद से राज्य में हज़ारों कर्मचारी वर्षो तक सेवा देकर भी पुरानी पेंशन के हक़ को पाने के लिए जदोजहद कर रहे हैं। 1947 से लेकर आज तक देश ने जो भी प्रगति की है उसमे कर्मचारियों का हिस्सा भी उस प्रगति में जायज है। जिस तरह से देश पूंजीपतियों की शरण मे जा रहा है उसके लिए आवश्यक है कि समाजवादी विचारों को बढ़ावा मिले। नई पेंशन नीति किसी न किसी रूप में बाज़ारवाद और पूंजीवाद की ओर देश को ले जा रही है इससे बचना होगा। इसीलिये पुरानी पेंशन बहाली अत्यंत आवश्यक है ताकि समाजिक अंतर को हटाया जा सके। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 23 मार्च को अंग्रेज़ो ने क्रांति की मशाल जलाने वाले भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव को फांसी दे दी थी। इस दिन को याद करते हुए हर पेंशन विहीन कर्मचारी इस पेंशन की क्रांति को बल देगा। हमारी इस वाजिब मांग को लेकर लोगो के बीच जाने के लिए यह एक प्रचार अभियान है जिसमे हम पुरानी पेंशन को लेकर जारी अन्याय की बात सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो के बीच रखेंगे। शाम 3 से 6 ट्विटर पर पेंशन इंकलाब ज़िन्दबाद के हैश टैग को ट्रेंड कराया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के साथियों ने कहा कि अन्याय के बीच सदा ही भगत सिंह क्रांति की प्रेरणा रहे हैं इसी प्रेरणा से ओत प्रोत होकर सभी साथी पेंशन क्रांति का संदेश देंगे। सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सबसे सफल बनाने की अपील की है जिससे इस मुद्दे की अहमियत का एहसास वर्तमान सरकार को हो। अंकुश नौटियाल, शंकर भट्ट, रजनी रावत, रणवीर सिंधवाल, नरेश भट्ट, योगिता पंत, राजीव उनियाल, भवान सिंह नेगी, जयदीप रावत, नरेश भट्ट, अवंतिका, अतुल शाह, मिलिंद बिष्ट, सीताराम पोखरियाल, महेश गिरि, कमलेश मिश्रा, सतीश कुमार सिंह, यशपाल नेगी, रजनी रावत, डॉ० हिमांशु जगुड़ी,योगेश घिल्डियाल, सौरव नैटियाल, डॉ० नवीन सैनी,महेश गिरी, सतुरजीत सिंह अमेठीया आदि बैठक उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours