हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है बता दे बीती 21 मार्च को कोतवाली रानीपुर में मोबाइल छीनने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए देर रात आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बना अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर चार आरोपियों को धर दबोचा। चारों आरोपी आकाश पुत्र विनोद रावली महदूद हरिद्वार, अर्जुन पुत्र सतपाल खरौली थाना तिलयाडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार, रोहन पुत्र जगदीश इंदिरा बस्ती इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर हरिद्वार और लकी उर्फ संदीप निवासी गांव टटीरी थाना बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार के निवासी हैं। पुलिस का कहना है इनका एक अन्य साथी लूंगी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस ने चारों आरोपियों से चोरी के दो मोबाइल सहित एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी, उप निरीक्षक प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर, उप निरीक्षक वेदपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दलीप सिंह चौहान, कांस्टेबल संतराम, कांस्टेबल गंभीर सिंह तोमर, कांस्टेबल मनजीत सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल केसर सिंह चौहान, कांस्टेबल ताजवर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours