हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड मे हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस व थाना पथरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज लक्सर कोतवाली में पहुंचकर हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज एस ने प्रेस वार्ता कर पथरी थाने व लक्सर में हुई लूट व चोरियों के तीन बड़े खुलासे करते हुए पत्रकारों को बताया कि बीती 3 जनवरी को लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े 12:30 बजे फाइनेंस कर्मचारी सद्दाम से बदमाश तमंचे के बल पर उसका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। 

उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी लक्सर के द्वारा एक  पुलिस टीम हमने गठित की थी। पुलिस टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी जिसमें आज पुलिस टीम को सफलता मिली है पुलिस टीम ने लूट मे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और लुटे हुए 80 हजार चार सो रूपये लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। उन्होंने बताया लूट में आरोपी प्रमोद पुत्र सुरेश निवासी वार्ड नंबर 1 लक्सर गांव, अरुण उर्फ राजा पुत्र पहल सिंह निवासी अकबरपुर ऊद कोतवाली लक्सर, नकुल पुत्र सोमपाल निवासी नूर नगर, दीपक पुत्र पितांबर निवासी नूननगर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। 
दूसरी घटना का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया बीती 6 फरवरी को लक्सर सोसायटी रोड निवासी उमादत्त शर्मा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बहादरपुर अड्डे पर आशीष उर्फ आशु पुत्र राकेश निवासी केशव नगर सोसायटी रोड कोतवाली लक्सर, व चंद्रशेखर सैनी पुत्र अमीर सिंह निवासी सेंट थॉमस स्कूल सोसायटी रोड लक्सर को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथी नितिन पुत्र सुभाष निवासी चंद्रपुरी बांगर थाना खानपुर, अर्जुन पुत्र मोहर सिंह सैनी निवासी माडाबेला थाना खानपुर, राजू पुत्र कुंवर पाल निवासी चंद्रपुरी बांगर थाना खानपुर से लक्सर मंगलौर सिडकुल व अन्य क्षेत्रों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम काफी समय से लक्सर, रुड़की, सिडिकुल आदि क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर उन्हे बेच देते थे। 
वही पथरी थाना क्षेत्र की तीसरी घटना का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि बीती 5 फरवरी को पथरी थाने में प्रेस वार्ता कर उन्होंने लगभग 10 लाख रूपए के माल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उसमें से दो आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। जिसमे पथरी पुलिस को सफलता हाथ लगी है पथरी पुलिस ने दोनों फरार आरोपी वाजहू उर्फ वाजू पुत्र साहबू निवासी 965 गली नंबर 30 /10 जाफराबाद दिल्ली, सुमित पुत्र सुशील निवासी बहादरपुर शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 24 मोबाइल एक एलईडी टीवी, एक पेंट की बाल्टी, दो आलानकब बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया आज सभी ग्यारह आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours