हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार नरेन्द्र कुमार यादव ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को यू०डी०आई०डी कार्ड बनवाने पर अत्यधिक बल दिया जा रहा है एवं माननीय विधायकों द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के शिविर लगाये जाने का अनुरोध किया जा रहा है। जिसके क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होंगे। शिविर में विभाग द्वारा प्रदत्त विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र भरवायें जायेंगं। यू०डी०आई०डी कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे एवं चिकित्सा विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किये जायेंगे। दिनांक 27 फरवरी 2021 को शिविर चण्डीघाट हरिद्वार विकासखण्ड बहादराबाद में, दिनांक 01 मार्च 2021 को पंचायत भवन माडाबेला विकासखण्ड खानपुर में, 03 मार्च 2021 को पंचायत भवन लालढांग विकासखण्ड बहादराबाद में एवं 05 मार्च 2021 को पंचायत भवन महतौली विकासखण्ड लकसर में आयोजित किये जाएंगे। उक्त शिविर हेतु नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार होंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours