हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव के आस पास स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को धर दबोचा। वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुआं खेड़ा गांव के पास एक व्यक्ति अवैध स्मैक की तस्करी कर रहा है। तत्काल सूचना पाकर पुलिस की गठित टीम द्वारा मौके से मशरूफ पुत्र अल्ताफ को 43.1 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया स्मैक की कीमत बाजार में लगभग एक लाख बीस हजार रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया अभियुक्त मशरूफ कनखल थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम मे, उपनिरीक्षक संजय रावत, कांस्टेबल अब्बल सिंह, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल मुकेश सिंह आदि शमिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours