हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार में आने वाली योजना मेट्रो पर सरकार को अपनी स्पष्ठता जाहिर करने की मांग करते हुए उसके रूटों पर स्पष्टीकरण की मांग उठाई। सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कोई भी ऐसी योजना जिससे किसी का व्यापार प्रभावित हो उसे हरिद्वार के हाइवे पर लागू किया जाए न कि मुख्य बाजारों के रूटों पर क्योंकि खबरों के अनुसार मेट्रो को बाजारों के रूट में लाने की बात सामने आ रही है जिससे हजारों व्यापारी प्रभावित होगा पहले से त्रस्त व्यापारी को परेशान करने की बजाय सरकार मेट्रो के रूटों को लेकर अपनी स्तिथि स्पष्ट करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours