हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अंतराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत इनर व्हील क्लब हरिद्वार ने शिवलोक कॉलोनी, टिबडी की महिलाओं को महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया। इनर व्हील क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने सभी महिलाओं को माहवारी में साफ सफाई रखने, पौष्टिक आयरन युक्त आहार लेने के बारे में बताया, मासिक धर्म स्वच्छता दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाएं और किशोरियाँ अपनी गोपनीयता बनाएं रखने के लिए स्वच्छ मासिक धर्म प्रबंधन सामग्रियों का उपयोग कर रही हैं, जिसमे सैनिटरी पैड और शौचालय दोनों महत्वपूर्ण हैं।
 |
|
यह महिलाओं और लड़कियों को एक ऐसे माहौल में रहने को सुनिश्चित करने के बारे में भी है, जो मूल्यों और सम्मान के साथ अपने मासिक धर्म का प्रबंधन करने की उनकी क्षमता का समर्थन करता है, अभी भी इसकी जागरूकता का अभाव है, मासिक धर्म की स्वच्छता बहुत जरुरी है, यह कोई समय नहीं अपितु हमारी जिम्मेदारी है, सभी महिलाओं को बताया गया की महिला हर परिवार का केंद्र बिंदु होती है, इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्यूंकि अगर वह बीमार हो गई तो इसका असर घर के हर व्यक्ति पर पड़ेगा, महिलाएं सबका ख्याल रखने कि जदो जहद में खुद के स्वास्थ को नजर अंदाज कर देती है तभी 100 में से हर 80 महिला खून की कमी, विटामिन बी०12, विटामिन डी० की कमी व ऑस्टरोपसिरस की समस्या से गुजर रही है, क्लब सेक्रेटरी मोनिका अरोरा ने सभी महिलाओ को 400 सैनिटरी पैडस वितरण किया। इस जागरूकता अभियान में क्लब से गीता गाॅनियाल, अविता शर्मा, इशिता अरोरा उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours